फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुजुर्ग सेवादार की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धार्मिक स्थल में रह रहे सेवादार मोहल्ला कायस्थान निवासी नत्थू लाल (60) की छत से गिरकर मौत हो गई। रात में घंटों सेवादार का शव सड़क पर पड़ा रहा। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के कुछ आगे स्थित धार्मिक स्थल की है। धार्मिक स्थल पर करीब दो दशक से राजेश गिरि रहकर सेवा कर रहे हैं। उनके साथ मोहल्ला कायस्थान निवासी नत्थूलाल भी डेढ़ दशक से रह रहे थे। बाबा राजेश गिरि ने बताया कि रविवार रात को सेवादार नत्थू धार्मिक स्थल की छत से गिर गया।
उसे उठाकर परिसर में ही फर्श पर लिटा दिया गया। आधी रात को उसकी मौत हो गई। सोमवार को कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल में सेवादार नत्थूलाल का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि नत्थू लाल के सिर में चोट का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें