फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में ढहा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रिछुलिया में गिरा घर।संवाद
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। गांव रिछुलिया में शनिवार को बारिश के चलते एक ग्रामीण का मकान ढह गया। इसके चलते परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गांव रिछुलिया निवासी अमानत शाह ने बताया कि उनके जर्जर घर का बड़ा भाग पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से शनिवार को सुबह अचानक ढह गया। इस समय परिजन घर के दूसरे हिस्से में थे। मलबे में काफी सामान दब गया। पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर दबा सामान निकाला। जिससे काफी सामान खराब हो गया।
गृह स्वामी ने तहसील कार्यालय में मामले की सूचना दे दी है, जिसके अनुसार उसका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान ढहने से गृहस्वामी घायल



बीसलपुर। गांव मजगमा में शनिवार की शाम एक कच्चा घर गिरने से काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया और गृह स्वामी भी मलबे में दबकर घायल हो गया।



गांव मजगमा निवासी बालक राम ने बताया कि उनका घर कच्चा है। शनिवार की शाम बारिश के चलते अचानक गिर गया और मलबे में दबकर काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसे भी चोटें आईं।



तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में मुआवजा देने के बारे में निर्णय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें