फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटमिक्स से बनेगा 75 किमी  लंबा मार्ग, प्लांट लगना शुरू 

विज्ञापन
सड़क न‌िर्माण - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
उत्तराखंड को पूर्वांचल से जोड़ने वाले पूरनपुर-खटीमा मार्ग का निर्माण लंबे अरसे के बाद शुरू हो गया। तैतीस करोड़ की लागत से बनने वाला मार्ग हॉटमिक्स से तैयार किया जाएगा। निर्माण एजेंसी ने हॉटमिक्स प्लांट लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

असम हाइवे से पूरनपुर-खटीमा मार्ग की उत्तराखंड सीमा तक दूरी 75 किमी है। यह मार्ग जर्जर होने से उत्तराखंड जाने वाले लोग और पूर्वांचल से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्री लंबी दूरी तय कर पीलीभीत होकर जाने लगे थे। वहीं जंगल क्षेत्र में मार्ग की हालत खराब होने से जो वाहन खराब होते थे, उनके चलते लंबा जाम लग रहा था। उत्तराखंड से मोरंग, बजरी व पत्थर अधिकांश इसी मार्ग से पूर्वांचल ले जाया जाता था। इस मार्ग के निर्माण को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। विधायक पीतमराम से भी क्षेत्रवासी मार्ग निर्माण का दबाव बनाए हुए थे। उनके विधानसभा क्षेत्र की आधी आबादी इस मार्ग से जुड़ी हुई थी, जिसके लिए वह भी लंबे समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के पास लोगों को ले जाकर मार्ग निर्माण का अनुरोध कर चुके थे।
उधर, मार्ग निर्माण की हरी झंडी मिलने के बाद शाहजहांपुर की एक कंपनी को मार्ग निर्माण का ठेका दिया है। एजेंसी ने कस्बे में अपने वाहनों को खड़ा करने व हॉटमिक्स प्लांट लगाने व मैटेरियल भंडारण करने को कस्बे के अब्दुल खलीक खां की जमीन तीन साल के लिए ठेके पर ली है। इस मार्ग के बन जाने से पूर्वांचल के गोरखपुर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक लोगों के आवागमन की सुविधा आसान हो जाएगी। वहीं मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए हर साल पूर्वांचल से आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को भी कम दूरी तय कर पहुंचने में आसानी होगी। 
विज्ञापन



चुनाव जीतने के बाद से ही क्षेत्रवासियों के कहने पर मार्ग की हालत देखी थी। उसके बाद मुख्यमंत्री व लोकनिर्माण मंत्री से मिला था, जिसके बाद 33 करोड़ रुपये की लागत से यह मार्ग स्वीकृत हुआ है। काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

- पीतमराम, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें