फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉक्टर के न रहने से अस्पताल की व्यवस्थाएं हो रही प्रभावित

Mon, 02 Nov 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न के बराबर ड्यूटी करते हैं। इसकी वजह से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुरूप एक पुरुष डॉक्टर और एक महिला डॉक्टर होनी चाहिए। इसमें महज पुरुष डॉक्टर की तैनाती है। इस डॉक्टर की ड्यूटी महीने में 25 दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जाती है।इसके चलते वह यहां पर नियमित ड्यूटी नहीं दे पा रहे है। अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट और वार्ड बाय ही करते हैं।

इस बाबत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित कुमार ने बताया कि वह विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन ड्यूटी करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें