फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हार्मोंस व थायराइड की जांच शुरू, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में अब हार्मोंस व थायराइड की जांच भी इस माह से शुरू हो गई है। इन जांचों की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इसी क्रम में अब जिला अस्पताल में हार्मोेस व थायराइड की जांच भी शुरू करा दी गई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब दो हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें करीब 50 से 60 मरीज थायराइड की समस्या से ग्रसित होते हैं।
अस्पताल में जांच न होने पर मरीजों को निजी लैब में रुपये खर्च करने पड़ते थे। निजी लैब पर थायराइड की जांच में करीब 400 रुपये खर्च होते हैं। वहीं हार्माेंस की जांच के लिए निजी लैब वाले 200 से दो हजार रुपये तक लेते हैं। अब मरीजों को इन जांचों की सुविधा भी जिला अस्पताल में ही मिलेगी। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि हार्माेंस व थायराइड की जांच मशीन आ गई है। मरीजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें