फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों का सम्मान

Tue, 14 Jul 2015 11:14 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
लिटिल एंजिल्स स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान इंटर के मेधावी बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल व आलोक गोयल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्रा श्रेया शर्मा, सुरभि, सोनम, यशी, राशि, शौर्या, यामनी ने लब पे आती है दुआ गीत प्रस्तुत किया। इंटरमीडिएट के जिला टॉपर रहे शाश्वत शुक्ला और प्रांजुली अग्रवाल को 21-21 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। आर्कषिका सक्सेना और केशव गुप्ता को 15-15 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिया। जूही अग्रवाल, आयुष मिश्रा, अर्चित गुप्ता को पुरस्कार में 11-11 हजार रुपये मिले और विपुल अग्रवाल, चांदनी अग्रवाल, गुरजीत सिंह, शिवी सक्सेना, अरमान रजा को 5100-5100 रुपये की धनराशि बतौर पुरस्कार दी गई। शाश्वत और प्रांजुलि ने जूनियरों को सफलता के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने अगले सत्र के विद्याथर्यों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। संचालन कोआर्डीनेटर आरिज अल्वी, मनीषा व दीपाक्षी ने किया। इस मौके पर अनिल मोदी, नीता मोदी, डॉ. उमेश वार्ष्णेय, सीए संजय अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. रोहित, डॉ. मनीष मिश्रा, अंजु सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, किरन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, मसूद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें