बीसलपुर के जनता कॉलेज के कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित किया गया।
जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में हुआ कायस्थ समागम
बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में शनिवार की शाम कायस्थ सभा की ओर से आयोजित कायस्थ समागम में समाज का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमरेश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष नवीन सक्सेना ने कहा कि सभा कायस्थों के हितों के लिए कृत संकल्प है। अरविंद, नीरज सिन्हा, अर्चना सक्सेना, मिथलेश सक्सेना, नीरा सक्सेना, अमित जौहरी ने कहा कि समाज के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए। एकता में ही शक्ति है। कार्यक्रम में नवीन सक्सेना, कृष्ण कुमार सक्सेना, राकेश चंद्रा, रमेश चंद्र, विजय सक्सेना, रामकुमार सक्सेना आदि को पुष्प माला पहनाकर और दोशाला भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिलेश सौमित्र, डॉ. अमित कुमार, निर्मल सक्सेना, कुलदीप कल्प, सरोज सरगम, अनिल गंगवार आदि कवियों ने कविताएं सुनाईं।