मानदेय शिक्षकों ने धरना दिया, जूतों पर पालिश की
संतोषजनक मानदेय न बढ़ाए जाने के विरोध में मानदेय व रिसोर्स शिक्षकों ने तीसरे दिन लोगों के जूतों पर पालिश कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। विशेष शिक्षा शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को जिले भर के मानदेय व रिसोर्स शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां विशेष शिक्षकों को पूर्ण रूप से नियमित कर पूर्व वेतनमान देने, नियमितीकरण की कार्रवाई होने तक 25 हजार रुपये देने, 12 महीने का मानदेय दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न होने के विरोध में धरना लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विरोध स्वरूप लोगों के जूतों पर पालिश की। धरना देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष मीना देवी गंगवार, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर, रामगोपाल, आलोक श्रीवास्तव, पंकज गंगवार, मीनाक्षी पांडेेय, आदर्श शुक्ला, मोहम्मद असद, अवधेश पटेल, सीताराम, मुकेश आदि शामिल रहे।