पीलीभीत। सात माह से मानदेय के लिए परेशान 236 होमगार्ड को सरकार ने बजट जारी कर कुछ राहत दी है। एसपी की ओर से भेजी गई डिमांड पर पुलिस मुख्यालय से 2.56 करोड़ का बजट मिल गया है। अब इन होमगार्डों को नवंबर और दिसंबर 2019 माह का मानदेय भुगतान किया जाएगा।
जनपद में पुलिस विभाग में ड्यूटी देनेे वाले 236 होमगार्ड का जुलाई 2019 से मानदेय नहीं मिला था। होमगार्ड को परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया था। छह सात माह से उनके मानदेय भुगतान को कोई बजट नहीं मिला था। होमगार्ड जवान गृहस्थी चलाने को उधार लेने को मजबूर हो गए थे। समस्या के समाधान को अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी अभिषेक दीक्षित ने इसका निस्तारण कराने के लिए एसपी ने डिमांड बनाकर पुलिस मुख्यालय भेज दी थी। 17 फरवरी को पुलिस मुख्यालय से होमगार्ड के मानदेय भुगतान को 2,56,96000 रुपये बजट भेज दिया है। इससे अब नवंबर में ड्यूटी करने वाले 236 और दिसंबर 2019 में ड्यूटी करने वाले 235 होमगार्ड का वेतन दिया जाएगा। जुलाई से सितंबर 2019 तक के मानदेय को लेकर जांच चल रही है। इसकेे अलावा अक्त बर 2019 के मानदेय को मस्टररोल तैयार कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दो माह के मानदेय भुगतान को बजट मिल गया है। बाकी को भी जल्द भुगतान कराने के प्रयास किए जाएंगे।