फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक विभाग के विरोध  में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 07 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल लंबे समय बाद भी न खोले जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा आज चरम पर था। खनंका के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अस्पताल खुलवाने की मांग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को खनंका गांव के दर्जनों ग्रामीण एकत्र हुए और राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के परिसर में पहुंच गए। यहंा पहुंचकर ग्रामीणों ने होम्योपैथिक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। विभाग को चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू नहीं कराई गईं तो अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। 45 मिनट बाद भी किसी अफसर के न पहुंचने पर ग्रामीणों प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस अवसर पर जगदीश, सेठपाल, विवेक सिंह, हुकुम सिंह, रामप्रसाद, रामचंद्र, रघुवीर सिंह, प्रभु सिंह, नन्हेलाल, सुखवीर सिंह, प्रदीप वर्मा, रजाक शाह, नरवीर सिंह, दीपू मिश्रा आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें