फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
मृतक संत कुमार तिवारी
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी होमगार्ड संत कुमार तिवारी (55) की रविवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। पुलिस एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी लाई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार्र प्रथमदृष्ट्या हार्टअटैक से मौत की वजह सामने आई।
विज्ञापन

संत कुमार की कस्बे के ही पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ड्यूटी चल रही थी। बताया जाता है कि शाम के समय वह कॉलेज परिसर में ही लघुशंका करने गए। काफी देर तक वापस न आने पर चौकीदार ने मौके पर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने सूचना प्रधानाचार्य एकता गुप्ता को दी। इसपर सूचना थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंची। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें