पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने वाले मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। बस संयम और सावधानी बरतते हुए डॉक्टर के परामर्श से इलाज कराएं। होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में इलाज करने वाले 1916 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वह अपनी हिम्मत नहीं हारे और डॉक्टरों की सलाह मनाकर दवा व सावधानी बरत रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कहर में हर आंखों में आंसू हैं। किसी ने किसी का अपना कोरोना संक्रमण की जद में आया। इनमें से कुछ दुनिया को अलविदा कह गए कुछ की हालत अभी भी सुधर नहीं रही हैं। वहीं जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। जिले में अप्रैल माह से ही कोरोना संक्रमण तेजी के साथ अपना पांव पसारा। एक दिन में सौ से अधिक मरीज मिले। मई माह में भी इसका प्रकोप कम नहीं हुआ। यहां तक कि एक दिन संक्रमित मरीजों के मिलने वालों की संख्या 525 तक मरीज मिले। अब तक कोरोना से मरने वालों की 200 के पार है।
हालांकि कुछ दिन से मौत की संख्या में कमी आई है। इसके अलावा होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें, तो बीते 14 दिन में 1916 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इनमें 33 मरीज एल-2 कोविड अस्पताल के है, और बाकी होम आइसोलेशन में थे। इसमें शहर के 376 मरीज हैं। कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमित संयम और कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपना इलाज कराएं।