फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टियां रद्द, प्रयागराज के लिए चलीं तीन बसें

Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रयागराज के लिए तीन बसों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। महाकुंभ के मद्देनजर डिपो की ओर से चालक-परिचालकाें की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पहले दिन नाममात्र को ही यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में होने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार से तीन बसों का संचालन स्थानीय डिपो से शुरू कर दिया गया है। जिससे यहां के यात्री सीधा प्रयागराज को पहुंच सकेें। इन तीनों बसों पर दो-दो चालक व एक परिचालक को भेजा गया है। अधिकारियों ने आदेश दिए है कि महाकुंभ में लगे मेले के दरमियान किसी भी चालक-परिचालकों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। साथ ही ड्यूटी पर जाने वाले चालक व परिचालक वर्दी में ही गंतव्य को रवाना होंगे। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है। पहले दिन तीनों बसों पर दो से तीन सवारियों ने ही प्रयागराज तक का सफर किया है।
विज्ञापन

एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों बसों का संचालन कर दिया गया है। यह बसें महाकुंभ मेले तक नियमित संचालित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें