फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवकाश निरस्त, आपातकालीन कक्ष में रहेंगे चिकित्सक और स्टाफ

Fri, 14 Mar 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली के उल्लास में किसी तरह के हादसे और अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। विभाग ने कर्मचारी व चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ आपातकालीन कक्ष में तैनात रहेंगे। जिला अस्पताल में तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
होली पर लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं। जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित किए गए हैं।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वहीं सीएचसी पर आपातकालीन कक्ष में बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी सीएमओ ने दिए हैं। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों से कहा गया कि होली पर यदि कोई हादसा हो तो पहले घायल को सीएचसी पर ही इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए।
गंभीर होने पर ही मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाए। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि चिकित्सक और पैरामेडिकल की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें