फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिंजामं कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में नारेबाजी कर किया हंगामा

Tue, 18 Jul 2023 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद हिजाम कार्यकर्ता।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक मोहल्ले की किशोरी को 29 जून को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी एक सपा नेता से रंजिश चल रही है। आरोप है कि वह उसकी नाबालिग पुत्री को 29 जून को अगवा कर ले गया। पुत्री को डरा-धमका कर अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया। किशोरी के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।
पिता ने 10 जुलाई को किशोरी को अपने सुपुर्द करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बाल कल्याण समिति में पेश किया। वहां से उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति में किशोरी के पेश होने के दौरान पूरा परिवार वहां पर था। घर पर केवल दो महिलाएं थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच आरोपी दो व्यक्तियों के साथ नाजायज असलहे लेकर घर में घुस आया। इन लोगों ने महिलाओं के साथ गालीगलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह,जिला सह संयोजक केशव वैश्य, जिला महामंत्री अमित कुमार चतुर्वेदी, पुनीत जायसवाल, बीएस भारती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें