फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11.81 करोड़ की आय और 10.43 करोड़ के व्यय का बजट पारित

Tue, 18 Jul 2023 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। नगर पंचायत बोर्ड की चेयरपर्सन रिहाना बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11.81 करोड़ की आय और 10.43 करोड़ के अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। इसके अलावा 10 महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कूड़ा उठाने को रिक्शा ठेली व उपकरणों खरीदने, बिजली के पोलों पर एलईडी लाइटें लगवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। छोटे-बडे नालों को तलीझाड़ सफाई कराने, प्रति माह व्यय के बिलों के भुगतान करने, नगर में दो दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण, पौधारोपण करने सहित 10 प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में लेखाकार दया सागर, सभासद जुल्फिकार अहमद, मो. आमिश, अलीम अहमद, अजहर जिलानी, मो. अजीम, मो. कमर, शकील अहमद, मुकेश राठौर, शहनाज, इकबाल अहमद शमा मौजूद रही। संचालन ईओ हरिपाल गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें