फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सतभैया बाबा मंदिर में दोबारा निर्माण की मांग पर अड़े हिंदू संगठन

Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव दुधियाखुर्द में सतभैया बाबा मंदिर की यज्ञशाला व टीनशेड को ध्वस्त करने के मामले की एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय में हिंदूवादी संगठन नेताओं और आरपीएफ के बीच वार्ता हुई। वार्ता में कोई निर्णय नहीं निकल सका। हिंदूवादी संगठन नेताओं ने शीघ्र निर्माण शुरू न होने पर खुद निर्माण कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के समीप बने सतभैया बाबा स्थल परिसर में बनी यज्ञशाला और विधायक निधि से बनाए गए टीनशेड को आरपीएफ ने पांच मई को रेलवे के अफसरों की मौजूदगी में ढहा दिया गया था। परिसर में लगाए गए कई हैंडपंप तोड़ डाले थे। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठन के नेताओं और अन्य में रोष पनपा था।
हिंदूवादी संगठन नेताओं ने ढहाए गए निर्माण कार्य को दोबारा कराने की चेतावनी दी। हिंदूवादी नेताओं और रेलवे के अफसरों में बुधवार को वार्ता कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में आरपीएफ के बरेली इंस्पेक्टर सतीश चंद्रा और हिंदूवादी नेताओं में वार्ता हुई। वार्ता में हिंदूवादी नेताओं ने ढहाए गए धार्मिक स्थल पर रोष व्यक्त किया। साथ ही ढहाए गई यज्ञशाला, टीनशेड का दोबारा शीघ्र निर्माण कराने की बात रखी।
विज्ञापन

मगर घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने रेलवे के उच्च अफसरों से वार्ता के बाद बुधवार शाम को स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया।
एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब जवाब आरपीएफ और रेलवे के अफसरों को देना है। जिला गौरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया ने बताया कि शीघ्र ही यज्ञशाला, यात्री शेड का निर्माण न होने पर एकत्र होकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें