फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिंदू महासभा ने बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, की नारेबाजी

विज्ञापन
पीलीभीत के छतरी चौराहे पर पुतला फूंकते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।स्रोत: महासभा
विज्ञापन
पीलीभीत। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के छतरी चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में छतरी चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि तिरंगे के अपमान को भारत का हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, प्रदेेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, विपुल पांडेय, हरिओम मिश्रा, सर्वेश कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें