फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिना परवीन ने प्रधानमंत्री के लिए बनाई 56 इंच की बांसुरी

विज्ञापन
बांसुरी तैयार करती हिना परवीन । संवाद
विज्ञापन
पूर्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए भी भेज चुकी हैं बांसुरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला बशीर खां की रहने वाली हिना परवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। वह और उनके बेटे अरमान को यह बांसुरी बनाने में दो से तीन दिन का समय लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। हिना परवीन ने बताया कि वह चाहती हैं कि पीलीभीत जिले की पहचान बांसुरी को प्रधानमंत्री को भेंट किया जाए। हालांकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचने की अनुमति नहीं है। प्रधानमंत्री को बांसुरी भेंट करने के लिए हिना परवीन ने भाजपा जिलाध्यक्ष से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर के लिए भेजी थी विश्व की सबसे लंबी बांसुरी

हिना परवीन और उनके परिवार के सदस्य विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बना चुके हैं। इस बांसुरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या धाम ले जाया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया था। अयोध्या भेजी गई बांसुरी की लंबाई 21.6 फुट है। जिसे वहां के संग्रहालय में रखा गया है। इससे पहले उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। अब प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। इस बांसुरी पर विशेष रूप से सजावट की गई है। फिलहाल उन्हें मंच पर जाने की अनुमति नहीं मिली है। हिना का कहना है कि वह प्रधानमंत्री की सभा में भी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें