फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइनें बनती जा रहीं खतरनाक

Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर से सटी नगर पंचायत  नौगवां पक​ड़िया में घर के अंदर लगा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में ऐसे मकान हैं, जिनके ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। इन लाइनों को आबादी से हटाने के लिए विद्युत निगम ने कार्ययोजना तो बनाई थी, लेकिन वह अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजतन हर साल हादसे हो रहे हैं और लोग जान गंवा रहे हैं, फिर भी जिम्मेदारों की सुस्ती खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले के कई मोहल्लों और गांवों में वर्षों पहले बिछाई गई बिजली लाइनें अब बढ़ती आबादी के कारण मकानों के ऊपर आ गईं हैं। कई स्थानों पर छत और हाईटेंशन लाइन के बीच बेहद कम दूरी रह गई है। ऐसे में छत पर कपड़े सुखाने, पानी की टंकी साफ करने, निर्माण कार्य कराने या बच्चों के खेलने के दौरान हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। शनिवार को बरखेड़ा क्षेत्र में एक छात्रा घर की छत पर जाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से सटी नगर पंचायत  नौगवां पकड़िया में घर के अंदर लगा बिजली का खंभा। संवाद

शहर से सटी नगर पंचायत  नौगवां पकड़िया में घर के अंदर लगा बिजली का खंभा। संवाद

शहर से सटी नगर पंचायत  नौगवां पकड़िया में घर के अंदर लगा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें