फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे सत्र में 1115 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना महामारी की रोकथाम को पहले चरण के दूसरे सत्र में 14 स्थानों पर 1115 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि लक्ष्य 1406 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने का लक्ष्य रखा गया था। 291 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में शामिल नहीं हुए। शुक्रवार को पहला टीका एसीएमओ ने लगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में ट्रामा विंग, बर्न यूनिट, जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, शारदा अस्पताल, एसएस अस्पताल, पूरनपुर सीएचसी, जहानाबाद सीएचसी और बरखेड़ा सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। सुबह दस बजे कोल्ड चेन से वैक्सीन टीकाकरण कक्ष ले जाई गई। साढ़े दस बजे सभी बूथों पर टीकाकरण शुरू कर दिया गया। पहला टीका ट्रामा विंग में एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने लगवाया। वहीं बर्न यूनिट में डॉ. राजेश और जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने पहला टीका लगवाया। जहानाबाद सीएचसी पर पहला टीका सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय गंगवार और डॉ. देवेंद्र अस्थाना को लगाया गया। बरखेड़ा सीएचसी में आशा हेमवती ने पहला टीका लगवाया। पूरनपुर सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक ऑबजर्वेशन रूम में निगरानी में रखा गया। ऑबजर्वेशन रुम से भेजा गया। इसके बाद एक-दो कर बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी टीका करने के लिए पहुंचते रहे। इधर, डीएम पुलकित खरे ने शहर में शारदा अस्पताल में बूथ का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने जहानाबाद जाकर टीकाकरण की व्यवस्था देखी। सभी 13 बूथों पर शाम 5:40 बजे टीकाकरण बंद कर दिया गया। हालांकि बरखेड़ा में साढ़े छह बजे आखिर टीका लगाया गया।
समस्त बूथों पर टीकाकरण सकुशल तरीके से संपन्न कराया गया। किसी भी बूथ पर किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हुई। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को अंत में टीका लगाया जाएगा।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें