फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका के पति ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 29 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार लेने आए लाभार्थियों से धक्का-मुक्की, गालीगलौज की गई। केंद्र पर हंगामा कर रहे सहायिका के पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सीडीपीओ नीरज कुमार ने सहायिका से स्पष्टीकरण मंगा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में अक्सर शिकायतें मिलती हैं। महिला कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पति भी हस्तक्षेप करते हैं। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका के पति ने पोषाहार लेने पहुंचे लाभार्थियों से अभद्रता कर हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें