फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभी झेलते रहिए जाम... शासन में अटकी चौड़ीकरण की फाइल

Sat, 29 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत टनकपुर रोड । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के बीच से गुजर रहा टनकपुर हाईवे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क की कम चौड़ाई के कारण एक साथ दो बड़े वाहन गुजरने पर हादसे का खतरा तो बना ही रहता है, अक्सर जाम भी लग जाता है। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर एक साल पूर्व सर्वे के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन पैरवी के अभाव में यह अब तक अटका है।
विज्ञापन


बाईपास का काम पूरा न हो पाने के कारण खटीमा और टनकपुर की ओर जाने वाले बड़े और छोटे वाहन शहर के बीच से ही होकर गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दो वाहन एक साथ ठीक से नहीं गुजर पाते हैं। ऐसे में पीछे चलने वाले वाहनों को साइड के इंतजार में काफी दूरी तक पीछे चलना पड़ता है। इसके अलावा कई जगह गड्ढे होने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
शहर के अंदर तो सड़क ठीक है, लेकिन कचहरी के आगे हालत बेहद खराब है। हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर पूर्व में सर्वे के बाद एनएचएआई की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन यह शासन में अटक गया। इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों का इस रोड से सफर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि टनकपुर हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को एक साल पहले भेजा जा चुका है। तब टनकपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नापजोख भी की गई थी। यह हाईवे अब एनएचएआई की शाहजहांपुर डिवीजन में चला गया है।
00

सड़क और फुटपाथ के बीच एक फुट ऊंचाई का अंतर
गौहनिया चौराहे से कचहरी तक मुख्य सड़क के दोनों ओर फुटपाथ नहीं बन सका है। दोनों ओर सड़क से काफी नीचे कच्चा रास्ता है। कच्चे फुटपाथ से सड़क करीब एक फुट ऊंची है। ऐसे में सड़क से नीचे उतरने पर वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।

न्यूरिया में आए दिन होते हैं हादसे
टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं। अप्रैल-मई माह में यहां करीब आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। न्यूरिया थाने से करीब दो किलोमीटर आगे मझोला की तरफ हाईवे संकरा होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं।


गौहनिया, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहे पर अक्सर लगता है जाम
टनकपुर हाईवे शहर के बीचोंबीच से निकल कर जा रहा है। कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, जिला अस्पताल समेत अधिकांश सरकारी कार्यालय इसी मार्ग पर हैं। ऐसे में इस पर शहर का भी काफी ट्रैफिक रहता है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण यहां गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा व छतरी चौराहा पर अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें