फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावन के पहले दिन ही तेज बारिश, खुशी से झूमे किसान

Wed, 05 Jul 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बारिश से धान के खेत में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते कई दिनों से छुटपुट बारिश के चलते लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को सावन के पहले दिन ही झमाझम बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। धान के खेत पानी से लबालब भर गए हैं। इससे रोपाई और तेज हो गई है। शहर में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

यूं तो पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा था। बारिश भी कहीं-कहीं ही हो पा रही थी। अब मानसून आने के बाद बारिश सभी स्थानों पर हो रही है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक अच्छी खासी बारिश हुई। इससे पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल को अमृत मिल गया। साथ ही धान की रोपाई भी तेज हो गई है। किसान बारिश के दौरान ही खेतों में पहुंच गए और मजदूरों के साथ धान की रोपाई में जुट गए। करानी शुरू कर दी। तीन घंटे में छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
00
मंगलवार सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप ने किया बेहाल
सोमवार रात के बाद मंगलवार सुबह भी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप ने इस कदर उमस बढ़ा दी कि लोग पसीना ही पोंछते रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया छह मिमी बारिश हुई है। बारिश होने के क्रम अभी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें