जून माह की शुरुआत होने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ गया था। एक सप्ताह पूर्व से अधिकतम तापमान में रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा था। भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार को मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश का क्रम रात में भी जारी रहा। जिले में गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।
बिजली से बाल-बाल बचा किशोर
गजरौला कस्बे में रविवार सुबह पांच बजे बिजली गिरने से घर की छत की छत पर सो रहा शोएब बाल-बाल बच गया। युवक ने बताया कि बिजली की तेज आवाज पर वह उठकर नीचे आने के लिए भागा। इस दौरान बिजली उसके पास से होकर गुजर गई। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने देशी उपचार कराया। बिजली गिरने से उसके घर के अलावा पड़ोस में रहने वाले बाबू खां व अमजद खान के घर के भी बिजली उपकरण फुंक गए।