फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में तेज हवा के बीच हुई बूंदाबांदी, पारा चार डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ हल्की बारिश की उम्मीद
विज्ञापन

पीलीभीत। तराई में दूसरे दिन बुधवार को भी सुबह से ही बादल उमड़ने लगे। दोपहर में तेज हवा के बीच कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। ऐसे में लोगोंं को तपिश से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
बीते सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गत दिवस आसमान पर हल्के बादल उमड़ने के साथ ही हवा का रुख बदल जाने से अधिकतम तापमान घटकर 39.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार को सुबह से ही बादल उमड़ने लगे। बाद में बादल कुछ छंटे तो धूप खिल उठी। दोपहर में फिर बादल उमड़े और तेज हवा के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार को जिले मेंं अधिकतम तापमान 35.3 एवं न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक 25 से 30 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद चार व पांच मई को भी बादल उमड़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें