फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से त्रस्त नेपाली हाथियों  को राहत दे रही है शारदा

Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
वन्यजीव - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
गर्मी की तपिश से जनजीवन आम जन मानस ही नहीं, बल्कि बेजुवान जानवर भी परेशान हैं। जिले में पारा ऊंचाई पर चढ़ता देख वन महकमे ने वन्यजीवों के लिए जंगल के तालाबों को सोलर पंपों से भरवाना शुरू कर दिया है। यहां शाम होते ही वन्यजीव अपनी प्यास बुझाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कमोवेश यही हाल टाइगर रिजर्व के लग्गा भग्गा से सटी नेपाल की शुक्ला फांटा सेंच्यूरी का भी है। गर्मी का प्रकोप यहां भी तेजी से बढ़ रहा है। सेंच्यूरी के बीहड़ इलाकों में वन महकमा हाथियों का इस्तेमाल पेट्रोलिंग में करता है, ताकि खुली सीमा होने के चलते शिकारी शिकार की घटनाओं को अंजाम न दें। बुधवार को नेपाली सेंच्यूरी के कुछ महावत लग्गा भग्गा क्षेत्र के रास्ते पांच हाथियों को लेकर भारतीय क्षेत्र के नौजल्हा नंबर दो में शारदा नदी पर आए। पहले तो लोग हाथी देखकर घबरा गए। बाद में हाथियों पर महावतों को बैठे देख राहत की सांस ली। यहां हाथियों ने करीब डेढ़ घंटे तक शारदा नदी में ठंडे पानी का आनंद उठाया। यह नजारा देखने के लिए तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें