पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एआईआर) में रविवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर जारी नोटिसों पर सुनवाई की गई। जिले में 2.40 लाख मतदाताओं को जारी नोटिस में 95 फीसद का निस्तारण हो चुका है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की निगरानी में जिले के सभी 1522 बूथों पर मतदाताओं को जारी नोटिस पर सुनवाई की गई। जिले में पहले नो मैपिंग में 67, 634 और लॉजिकल के तहत 1,72, 388 मिलकर कुल 2.40 लाख नोटिस जारी की गई थी। सुनवाई के लिए चार ईआरओ समेत काफी संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया है। रविवार को नोटिस पर सुनवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी बीएलओ को मतदाता सूची साथ लेकर बूथों पर बैठने के निर्देश दिए गए थे। संवाद