पीलीभीत। इलाज के नाम पर लापरवाही बरतने की सीएमओ से शिकायत की गई। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने माधोटांडा गांव स्थित राकेश गोदान प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। सीएमओ ने अस्पताल से दस्तावेज मांगे हैं।
माधोटांडा क्षेत्र के रहने वाले मुकेश ने सीएमओ से की गई शिकायत में कहा कि उसके पैर में समस्या थी। इलाज के लिए माधोटांडा के राकेश गोदान अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने आपरेशन की बात कही। तय खर्च अदा करने के बाद आपरेशन किया गया। आरोप लगाया कि इलाज के बाद भी समस्या सही होने के बजाय और बढ़ गई।
एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने पूरनपुर एमओआईसी डॉ. अनिकेत गंगवार के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण और चिकित्सकों के कागजात तलब किए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।