फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की बढ़ी रफ्तार, पांच नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश के बाद जलभराव होने से डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले पांच दिनों में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं। विभागीय आंकड़ों में भी डेंगू मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 17 पहुंच गई है। विभाग गंभीर हुआ है। प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की भी विभागीय स्तर से जांच कराने के साथ लार्वीसाइड का छिड़काव करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद शहर के लेकर देहात के इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई। इन क्षेत्रों में जगह जगह गंदे पानी और कीचड़ से संक्रामक बीमारियों के साथ मच्छरों के फैलने का खतरा बढ़ने लगा। डेंगू के खतरे को रोकने के लिए विभाग ने भी सतर्कता बढ़ाकर जलभराव वाले गांवों को चिह्नित कराने के बाद दवा का छिड़काव कराया। इसके अलावा संभावित मरीजों की जानकारी मिलने पर उस क्षेत्र में कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों की जांच भी कराई गई।
प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हकीकत परखने के लिए विभागीय स्तर से डेंगू की जांच भी कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। विभाग की कई टीमें रोकथाम के प्रयासों में जुटी हैं।
विज्ञापन

000
होगा लार्वीसाइड का छिड़काव
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीरता बरती जा रही है। लार्वीसाइड का छिड़काव करने के लिए सप्ताहिक माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। चार टीमों को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। एक टीम में तीन सदस्य शामिल है। माइक्रो प्लान में मोहल्ला नखासा, एकता नगर, शिव नगर, सुनगढ़ी, गौटिया, सरफराज खान, बाग गुलशेर समेत पूरे शहर में सप्ताह भर तक टीमें लार्विसाइड का छिड़काव कराएंगी। देहात क्षेत्रों में भी टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

000
डेंगू मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। स्थिति नियंत्रण में हैं। लार्वीसाइड का छिड़काव करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें