पीलीभीत के पूरनपुर इलाके के एक गांव में खेत में शौच को गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी गांव के समीप बुधवार की सुबह खेत में शौच के लिए गई थी। किशोरी ने बताया कि खेत में पहले से छिपे बैठे आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।