फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 डॉक्टरों के पास प्रशासनिक कमान, अब मरीजों का भी रखना होगा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ओपीडी में विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए जिले में 15 डॉक्टरों पर प्रशासनिक कमान है। इसमें अधिकतर विशेषज्ञ हैं। अब इन विशेषज्ञों को प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के बाद ओपीडी में मरीजों को भी देखना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ, एसीएमओ समेत जिले की सीएचसी पर आसिन एमओआईसी जोकि प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। उन्हें भी अब ओपीडी में मरीज देखने के निर्देश दिए गए हैं। इन डॉक्टरों को जिला अस्पताल सीएचसी और पीएचसी में रोटेशन के साथ ओपीडी में अपनी सेवाएं देनी होंगी। टेलीमेडिसन के माध्यम से लोगों को परामर्श भी देंगे। जिले में 15 ऐसे डॉक्टर हैं, जिनके पास जिला और महिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी के प्रशासनिक और योजनाओं के नोडल की जिम्मेदारी है। इनमें सीएमएस डॉ. अनिल मिश्रा जोकि ईएनटी विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा सीएमएस महिला डॉ. अनीता चौरिसया और सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल गाइनोलॉजिस्ट हैं। जबकि एसीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता एनीस्टिक हैं। वहीं बीसलपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास बाल रोग विशेषज्ञ हैं। बाकी सभी एमओआईसी सिर्फ एमबीबीएस हैं। ऐसे में अब इन सभी को ओपीडी करना होगी, मगर जिले में अभी तक किसी भी प्रशासनिक अफसर ने ओपीडी में मरीज देखना शुरू नहीं किए हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि आदेश मिला है। सभी निर्देश दिए गए हैं। समय मिलने पर मेरे द्वारा भी ओपीडी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें