फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैबिफ्लू टेबलेट खत्म, रेमडेसिविर का स्टॉक भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते दवाओं का संकट छा गया है। दवाओं की कमी और डिमांड के अनुसार आपूर्ति न होने की दिक्कत से भी जूझना पड़ रहा है। अब कोरोना संक्रमितों को दी जाने वाली एंटी वायरल फैबिफ्लू टेबलेट खत्म हो चुकी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन भी कम रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फैबिफ्लू की 50 हजार टेबलेट की डिमांड शासन को भेज दी गई है। मगर अभी आपूर्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच रहा है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना सौ से अधिक कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनमें संक्रमण खत्म करने के लिए कई दवाएं दी जा रही हैं। उसी में एक दवा फैबिफ्लू भी शामिल है। अभी तक इस दवा का स्टॉक भरपूर था। मगर मरीज बढ़ने के बाद इसकी दिक्कत बन गई है। फैबिफ्लू दवा का स्टॉक खत्म हो गया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन भी 30 बचे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अब आने वाले दिनों में इन दवाओं को लेकर कोई दिक्कत बनें, इसके लिए फैबिफ्लू की 50 हजार टैबलेट की मांग की है। इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन भी मांगे गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट चल रहा था। मगर एक दिन पहले डिमांड की 30 प्रतिशत सप्लाई हो गई थी। ऐसे में कुछ राहत महसूस की जा रही है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन की कुछ आपूर्ति मिली है। अभी फिलहाल ज्यादा दिक्ककत नहीं। मगर इसी तरह से सप्लाई आगे भी मिलती रहे।
विज्ञापन

फैबिफ्लू टेबलेट का स्टॉक खत्म हो चुका है। रेमडेसिविर पर्याप्त मात्रा में हैं। मगर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोनों की ही डिमांड शासन से की गई है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें