फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथालॉजी संचालक पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सामाजिक दूरी का पालन न कराने पर सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक और बगैर रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी लैब चलाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर कस्बे की अशोक कॉलोनी में सेठ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लॉकडान के दौरान सामाजिक दूरी का पालन न कराने की शिकायत सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को मिली थी। सीएमओ ने टीम के साथ मंगलवार को छापा मारा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया गया था। इसके बाद सीएमओ ने ब्लॉक रोड स्थित एचएम पैथोलॉजी पर छापा मारा, जो बिना पंजीकरण के चलती पाई गई। इस पर पैथोलॉजी को सील कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने अल्ट्रासाउंड संचालक और पैथोलॉजी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह को दिए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से तहरीर के साथ आईडी नहीं दी गई। उनसे आईडी मांगी गई है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें