फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिव्यांगता से बचाना है तो पोलियो खुराक पिलाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पल्स पोलियो अभियान 15 से 20 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को सीमएओ डॉ. सीमा अग्रवाल और पीडी अनिल कुमार ने मोहल्ला कबीर खां स्थित बूथ पर एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर पीडी ने कहा कि यह पुण्य अभियान है। अगर यह अभियान ऐसे ही चलता रहा और इसमें सभी लोग अपना सहयोग करते रहे तो एक दिन ऐसा भी आएगा की पोलियो के बारे में सिर्फ किताबों के पन्नों में पढ़ने को मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने पल्स पोलियो अभियान में लगे कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील की है कि अगर उनके बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो ड्राप नहीं पी सके हैं, तो जब उनके घर पोलियो की टीम जाए तो बच्चों को दवा अवश्य पिलवाएं। कहा पोलियो वायरस से होता है। जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले चरण की तरह इस चरण के लिए भी जन्म से पांच वर्ष तक के 3.60 लाख संभावित बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 1228 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही 766 टीमें बनाई गई हैं जो 16 से 20 सितंबर तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगी। एसीएमओ वीबी राम ने कहा कि आम जनता की सहभागिता व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत के चलते ही पूर्व में सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें तभी सफलता मिल सकती है जब शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरबी सिंह, डॉ. अश्वनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें