फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ढकिया तालुका महाराजपुर और नौगवां पकड़िया में बनेगा होम्योपैथिक चिकित्सालय

Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफे के लिए जल्द होम्योपैथिक विभाग केंद्र सरकार की योजना से चिकित्सालय खोलने जा रहा है। इससे थारू जनजातीय लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शहर के नौगवां पकड़िया में भी होम्योपैथिक विभाग अपना चिकित्सालय खोलेगा। इसको लेकर विभागीय अनुमति मिलने के बाद प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन


होम्योपैथिक इलाज के प्रति लोगों का भरोसा अभी भी बरकरार है, लेकिन जिले में सभी क्षेत्रों में मरीजों को होम्योपैथिक इलाज नहीं मिल पाता है। दूरदराज से मरीजों को मुख्यालय जिला अस्पताल आना पड़ता है। विशेषकर कलीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में तो स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए होम्योपैथिक विभाग ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति योजना के तहत शारदा क्षेत्र के ढकिया तालुका महाराजपुर के थारू जनजाति लोगों के लिए होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की योजना बनाई है। योजना के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है और भूमि चिह्नीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
शहर से सटे नौगवां पकड़िया में वार्ड 12 में भी होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने के लिए भूमि चिह्निकरण कर प्रस्ताव भेजा है। दोनों होम्योपैथिक चिकित्सालय बनने से मरीजों को होम्योपैथिक इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। मरीजों की लंबी चलने वाली खांसी-जुकाम, त्वचा सहित अन्य संबंधी बीमारियों को इलाज उनके क्षेत्र में ही मिल जाएगा। पूर्व में विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान ने विभाग को ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना के तहत थारू जनजाति के लोगों के लिए ढकिया महाराजपुर और नौगवां पकड़िया में होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा है। भूमि चिह्नीकरण का कार्य चल रहा है। - डॉ. राजीव शर्मा, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें