हड्डी रोगियोंं की परामर्श के लिए कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद
पीलीभीत। भीषण ठंड पड़ने से इन दिनों हड्डी रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसमें जोड़ों के दर्द के मरीज सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी कक्ष के बाहर रोगियों की भीड़ लग रही है। ओपीडी बढ़ने से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। स्ट्रेचर व्हीलचेयर खुद ही बदहाल स्थिति में हैं।
इन दिनों ठंड का प्रकोप मरीजों पर तेजी से देखने के लिए मिल रहा है। इसमें हड्डी रोगियों को भी ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है। किसी भी फैक्चर, ऑपरेशन आदि के बाद उसका उपचार कर रहे मरीजों को ठंड में अब हड्डी में दर्द की समस्या हो रही है।
जोड़ों का भी दर्द मरीजों की समस्या बढ़ा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ देखी गई।
चिकित्सक से परामर्श के लिए मरीजों में धक्कामुक्की देखी गई। ट्रॉमा सेंटर से हड्डी रोगियों, जिनको चलने में समस्या होती है उनको ट्रॉमा सेंटर में फैली अव्यवस्थाओं के चलते रैंप आदि चढ़ने में समस्या हो रही है।
ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की सुविधा के खड़े स्ट्रेचर, व्हीलचेयर खुद खराब स्थिति में खड़े हैं। इससे परिजन रैंप से ओपीडी तक लाने ले जाने के लिए मरीजों को सहारा बने हुए हैं। हालांकि ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों को पर्चें पर दवाओं के साथ उनको बचाव के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
हड्डी रोगियोंं की परामर्श के लिए कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद