फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, तीनों ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगा 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड की दस्तक के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। इसके चलते जिले मेंं भी स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल में 1500 एलपीएम के तीन ऑक्सीजन प्लांट पूर्व में लगे हैं। विभाग ने अब अपने पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। हालांकि विभाग का मानना है कि कोविड का यह वैरिएंट लोगो पर प्रभावी नही होगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले गाजियाबाद, नोएडा व जालौन में कोविड वैरिएंट जेएन-1 के छह मामले सामने आए। इस पर प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी कर दिया। जिले में स्वास्थ्य महकमे ने भी कोविड जेएन-1 से बचाव की तैयारी कर ली है।
पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता है। जिला अस्पताल में पीएम केयर से पूर्व में ब्लड बैंक के समीप पुरुष अस्पताल के लिए 500 एलपीएम, महिला अस्पताल के लिए 500 एलपीएम व बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट संचालित है।
विज्ञापन

इसकी आपूर्ति जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के वार्ड में की जाती है। नए इमरजेंसी वार्ड के करीब भी 500 एलएमओ का प्लांट लगाया जा रहा है। विभाग के अनुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि पांचवें चरण के कोविड वैरिएंट जेएन-1 को लेकर बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। बुजुर्ग लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। विभाग कोविड जेएन-1 को लेकर पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें