फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय्यबा हेड गर्ल व तुषार बने हेड ब्वाय

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तय्यबा हेड गर्ल व तुषार बने हेड ब्वाय
विज्ञापन
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया। इसमें हेड ब्वाय, हेड गर्ल के अलावा हाउस कैप्टन का चयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। विद्यालय में शनिवार को हुए समारोह में तय्यबा अहमद व तुषार को क्रमश: हेड गर्ल व हेड ब्वाय चुना गया। मनराज सिंह को स्पोर्ट कैप्टन व दिव्या भट्ट को वायस कैप्टन, तनु अग्रवाल को एक्टीविटी कोआर्डीनेटर चुना गया। इसके अलावा होप हाउस से युगल शर्मा, किंजल गुप्ता, अनुज घोष, पीस हाउस से अरबाब अहमद, देवयानी भारद्वाज, अल्तमिश, लव हाउस से मनिंदर सिंह, सोनम राना, इरशाद बेग, यूनिटी हाउस से सारिका राना, अमीन मानवी, शालिनी सिंह को क्रमश: कैप्टन, वायस कैप्टन व स्पोर्टस कैप्टन चुना गया। हेड ब्वाय निखिल सक्सेना व हेड गर्ल पूजा अग्रवाल ने नवचयनित हेड ब्वाय व हेड गर्ल को अपना पदभार सौंपा। क्रीड़ा शिक्षक रमनदीप सिंह ने सभी चयनित पदाधिकारियो को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने पदाधिकारियों से दी गई जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर डीन अभय सक्सेना समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें