फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर एसपी आवास के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात हेड कांस्टेबल गाजीपुर के थाना व गांव बरेसर के रहने वाले उदय नारायण (55) पुत्र सूर्यनाथ सिंह बदायूं में स्थित कछला घाट से ड्यूटी कर लौट रहे थे। इसी दौरान एसपी आवास के निकट उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में हेड कांस्टेबल और दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद के शरीफ खान चौराहा निवासी मोहम्मद जीशान और मोहिद घायल हो गए।
हादसे में बाद मौके पर भीड़ लग गई। एसपी आवास के सुरक्षा कर्मी भी बाहर निकल कर आ गए। इसके बाद उन्होंने ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हेड कांस्टेबल के दो पुत्र हैं और उनका परिवार यहां पुलिस लाइन में रहता है।
विज्ञापन

000
रात को ही अस्पताल पहुंचे अफसर, जुटाई जानकारी
हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलने के बाद रात को ही एसपी अविनाश पांडेय, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अलावा शहर कोतवाली से कोतवाल नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय अस्पताल पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी ली।

शाहजहांपुर में तैनात थे हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल का शाहजहांपुर तबादला हो गया था। इस समय बदायूं के कछला घाट पर ड्यूटी लगाई गई थी। उनका परिवार यहां पुलिस लाइन में ही रह रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें