फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुद भेजा प्रस्ताव, फिर बजट कम होने का रोना, पालिका ने रुकवा दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के टनकपुर हाईवे किनारे बने गौहनिया तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का कार्य फिलहाल नगर पालिका के हिसाब से बजट स्वीकृत न होने के कारण रुका हुआ है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए 49.50 लाख का बजट स्वीकृत करते हुए 12 लाख रुपये की पहली किश्त मार्च 2023 में भेजी गई, लेकिन कार्य शुरू होने के बाद जिम्मेदारों को लगा कि बजट कम है, ऐसे में मिट्टी डाले जाने से आगे कार्य नहीं बढ़ सका।
ड्रमंड कॉलेज के सामने टनकपुर व माधोटांडा मार्ग के किनारे स्थित गौहनिया तालाब को लगातार हो रहे अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों ने तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाई।
विज्ञापन

आसपास लोगों के टहलने के लिए एक छोर से दूसरे छोर तक करीब ढाई मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाने, इंटरलाॅकिंग से ट्रैक बनाने, एक तरफ स्टील की रेलिंग लगाने, बैठने के लिए बेंच और स्ट्रीट लाइट लगाने का करीब प्रस्ताव तैयार किया गया। दिसंबर में तालाब में मिट्टी डालने का काम शुरू हुआ तो पालिका के जिम्मेदारों को एहसास हुआ की 50 लाख से तो सिर्फ मिट्टी डालने का ही काम हो पाएगा।
ऐसे में मार्च 2024 में पर्यटन विभाग की टीम ने जब नगर पालिका के अफसरों के साथ तालाब का निरीक्षण किया तो तालाब के सुंदरीकरण के लिए करीब दो करोड़ की मांग की गई। इसके बाद शासन से पत्राचार करते हुए पालिका ने मार्च 2023 में आई 12 लाख की पहली किश्त को भी वापस भेजने के साथ तालाब के सुंदरीकरण का जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंप दिया। ऐसे में कार्य जहां का तहां ठहर गया।
-
अवैध कब्जों को लेकर सुर्खियों में रहा है तालाब
गौहनिया चौराहे के पास टनकपुर हाईवे किनारे मौजूद तालाब अवैध कब्जों के लिए काफी सुर्खियों में रहा है। एक दशक पहले तक इस तालाब पर माधोटांडा रोड की ओर से लगातार पटान कर अवैध कब्जे होते रहे। यही नहीं रेशम विभाग कार्यालय के सामने भी अवैध कब्जों का मामला काफी चर्चा में रहा। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटवाया लेकिन सुंदरीकरण की योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी।
-
शासन की ओर से जो बजट स्वीकृत हुआ था वह तालाब के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त नहीं था इसलिए काम रुकवा दिया गया। पर्यटन विभाग की टीम से तालाब का निरीक्षण कराकर दो करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव पास होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. आस्था अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें