फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रद्धालुओं को मांसाहार त्यागने का संदेश दिया

Mon, 26 Oct 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। गांव चुर्रासकतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध कथा के तीसरे दिन रविवार को बुद्ध प्रिय उर्फ एलपीजी ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को मांसाहार त्यागने और करुणा का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जीवों के प्रति दया भाव रखने और मांसाहार त्यागने की सीख दी। कथा के दौरान महिलाओं को भी बौद्ध धर्म की शिक्षाएं और समाज में समानता का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं सभी मनुष्यों के प्रति समान व्यवहार और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देती हैं। सह कथावाचिका खुशबू बौद्ध ने भी लोगों से बुद्ध के बताए मार्ग को अपनाने की अपील की। यह कथा लोगों को बौद्ध धर्म के सिद्धांतों और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें