फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की फुफेरी बहन बताकर झाड़ा रौब

Tue, 19 Jul 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 खुद को मुख्यमंत्री की फुफेरी बहन बताकर एक महिला ने मटैना ग्राम पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी। खामियां मिलने पर डांट फटकार भी लगाई। बाद में एक कोटेदार को ठगने का प्रयास कर रही थी कि ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसका अहसास होने पर एक बाइक सवार आकर महिला को ले गया। घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटैना की दंदौल कॉलोनी में सोमवार रात एक महिला और एक युवक कार से आए और बारात घर में रुके। महिला ने खुद को मुख्यमंत्री की फुफेरी बहन बताया। इसके बाद रात भर ग्रामीण उसकी खातिरदारी में जुटे रहे। मंगलवार सुबह चौपाल लगाकर महिला ने गांव के लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं और उनकी समस्याएं सुनीं।  इसके बाद क्षेत्र के कोटेदार राजकिशोर के पास पहुंची। पहले तो कोटेदार पर जमकर रौब झाड़ा। बाद में सुविधा शुल्क की मांग शुरू कर दी। इस पर ग्रामीणों को महिला पर शक हुआ। गुपचुप तरीके से ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को सूचना कर दी। जिस पर पुलिस भी थोड़ी ही देर में मौके पर आ गई, लेकिन तब तक आरोपी महिला को पुलिस से शिकायत का अहसास हो चुका था। बाइक सवार एक साथी को बुलाकर उसके साथ चली गई, जबकि रात में कार लेकर उसके साथ आया युवक पहले ही खिसक लिया। चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। आसपास महिला को तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें