फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदने के बाद भी बाघिन ने नहीं छोड़ा

Mon, 12 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
माौके पर इकट्ठा गांव के लाोग
विज्ञापन
 डगा गांव के निकट खेत की रखवाली कर रहे अहमद खान ने बाघिन द्वारा पीछा करने पर अपने साथी के साथ नहर में छलांग लगा दी, इसके बाद भी खूनी बाघिन ने पीछा नहीं छोड़ा। जैसे ही अहमद खान ने पानी से बाहर आने की कोशिश की बाघिन ने उसे अपना शिकार बना लिया। पोस्टमार्टम के बाद  पुलिस ने शव उसके घर वालों को सौंपा दिया है। उधर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये की त्वरित सहायता देकर पांच लाख मुआवजे की भी घोषणा की।
विज्ञापन

डगा निवासी 22 वर्षीय अहमद खां और कफील खां के खेत आसपास हैं। दोनों रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले थे लेकिन अहमद बाघिन का शिकार बन गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची एसडीएम पूरनपुर श्रद्धा शांडिल्यायन, माधोटांडा कोतवाल मनोज त्यागी व रेंजर अनिल शाह ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना को लेकर दूसरे दिन भी लोगों में नाराजगी देखी गई। सुबह से ही लोग घटना स्थल की ओर पहुंच गए और वनविभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम के साथ बाघिन के पदचिह्नों को देखा। दोपहर तक चली कांबिग के बाद वन विभाग ने बाघिन के जंगल में जाने का दावा किया है जबकि ग्रामीण अभी भी बाघिन के गन्ने के खेतों में छिपे होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें