फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की

Sun, 25 Oct 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को तहसील परिसर में धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर तहसील परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम प्रमेश कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजकीय धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, छुट्टा पशुओं की समस्या का निस्तारण कराने, बिजली निगम, आपूर्ति विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने आदि मांगे शामिल की गई।
विज्ञापन

धरना देने और ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी, जिला संगठन मंत्री अयूब खान, नगर अध्यक्ष आदिल, तहसील नागेंद्र कुशवाहा समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें