फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप पर भारी पड़ा शीत लहर का कहर

Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में रविवार सुबह जहां सर्द हवाओं व कोहरे ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया, वहीं सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों को मामूली राहत भी पहुंचाई। शाम पांच बजे के बाद ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया।
विज्ञापन

जिले में ठंड में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार अल सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। प्रमुख राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। अधिकतर वाहन दिन में भी दृश्यता कम होने के चलते हेडलाइट जलाकर गुजरते देखे गए। भारी वाहन तो मार्गों के किनारे बने ढाबों व होटलों पर रुक गए। सुबह करीब दस बजे सूरज ने दर्शन दिए। धूप शाम तक रहीं, लेकिन सर्द हवाओं के बीच यह धूप भी लोगों को कोई खास राहत नहीं दे सकी। शाम पांच बजे के बाद सर्द हवाओं को प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बुजुर्ग व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। वहीं पूरे दिन चली शीत लहर भी गरीबों पर आफत बनकर टूटी। सार्वजनिक स्थलों पर भी भीड़ भीड़ कम ही दिखी। रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें