बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी रक्षा आश्रम मेंं बृहस्पतिवार की शाम साईं हवन हुआ। श्रद्धालुृओं ने पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, साईं बाबा की महिमा का बखान किया और विभिन्न प्रकार की मनौतियां मानीं। सारे कार्यक्रम आश्रम के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा की देखरेख में हुए। कार्यक्रम में ब्रजेश समाधिया, अर्पित समाधिया, राजकमल सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा। आश्रम में इस अवसर पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद