फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 तैराकों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
मंडल स्तरीय तैराकी को चयनित तैराक । स्रोत - स्टेडियम
विज्ञापन
पीलीभीत । जिले के 11 तैराकों ने मंडल स्तरीय तैराकी के चयन ट्रायल में बाजी मारी है। सभी 11 तैराक बरेली मंडल की ओर से 21 से 24 जून तक सिद्धार्थनगर में होने वाली सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
विज्ञापन

10 जून को गांधी स्टेडियम के तरणताल में जिला स्तरीय चयन के लिए ट्रायल किया गया था। इसके बाद 13 प्रशिक्षुओं को मंडल स्तर पर चयन के लिए भेजा गया। 11 जून को मंडल स्तर पर चयन ट्रायल किया गया। यह ट्रायल बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। जिसमें जिले से 11 तैराकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फैजल, फुहाद, अस्मिता, श्रेया, वैभवी, वृंदा, समर्थ, आशा, विकास, शेरन, अधरित का चयन किया गया है।
विज्ञापन

राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर डॉ. आशा तोमर, सर्वेंद्र नाथ शुक्ला, भावना मिश्रा, रतनदीप सिंह सहित कई लोगों ने तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें