बरखेड़ा। फेसबुक पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की छवि बिगाड़ने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पदाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कस्बा बरखेड़ा के पदाधिकारी मोहन स्वरूप एवं दीपक पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बे के ही रियासत अली ने आरएसएस के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट अपनी फेसबुक पर डाली है। इससे समाज में सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। साथ ही संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई हैं। थाना प्रभारी ने रियासत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद