श्रीरामलीला मेले में हो रहे दंगल में सातवें दिन सात कुश्तियां हुईं। महिला पहलवान तेहजीम कौर उर्फ रीतू व दिल्ली की वैशाली के बीच हुई कुश्ती को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रीतू ने वैशाली को हराकर कुश्ती जीत ली।
दोपहर दो बजे सभासद शहरोज अहमद ने महिला पहलवान रीतू और वैशाली का हाथ मिलवाया और 500 रुपये का इनाम दिया। रीतू ने वैशाली को हराकर कुश्ती जीत ली। लोनी के राजू व बागपत के विनय, पंजाब के जग्गा व अमरोहा के तबिश, मुजफ्फरनगर के राजा व अमरोहा के फहीम मेवाड़ के जाबिर व दिल्ली के बॉड़ी की कुश्ती बराबर पर छूटी। मेरठ के भूरा ने रुड़की के बादल को पराजित किया। दिल्ली के प्रवीण व हिमाचल के उमेश के बीच कड़े मुकाबले के बाद भी दोनों बराबर रहे। मेलाध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि रविवार को चंदोसी और बरेली गुलाब अखाड़े के पहलवानों के बीच कुश्ती होगी।
देहरादून के शोएब को हराकर
तोताराम ने जीती कुश्ती
अमरिया। श्रीरामलीला मेले में हो रहे दंगल में दूसरे दिन भी चंदौसी के तोताराम ने देहरादून को पराजित कर कुश्ती जीत ली। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई छह कुश्तियां हुईं। इनमें से चार कुश्तियां बराबर पर रहीं। तीन में चंदौसी के तोताराम ने देहरादून के शोएब, जिठनिया के मनोज कुमार ने परेवा के शान खां और अमरिया के नदीम ने बांसखेड़ा के मोहम्मद नाजिम को चित कर दिया। चंदौसी के जुबेर गाजियाबाद के अर्जुन, अमरिया के नन्हे सलमानी खटीमा के रघुवीर और कैंथल के जीशान मेरठ के सौम के बीच हुई कुश्ती बराबर रहीं। इस मौके पर दिलशाद, इरशाद, धर्मपाल भारती, बेनीराम सागर, माखनलाल, शिवशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे।